सांगानेर: जयपुर के करधनी इलाके में युवक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर कचरे में फेंका, केमिकल डालकर लगाई आग
जयपुर में हत्या कर एक युवक का शव फेंकने का मामला सामने आया है। दूसरी जगह हत्या कर प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर लाए शव को खाली प्लाट में ठिकाने लगाया गया। पहचान छिपाने के लिए केमिकल डालकर लाश को आग लगाकर जलाने की कोशिश की। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सबूत जुटाए है। वहीं पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।