पीरटांड: बुढ़ियाखाद नीचे तल्ला निवासी निशार अहमद को इसके गांव के एक पिता पुत्र ने मारपीट कर किया बुरी तरह घायल।
बुढ़िया खाद नीचे तल्ला निवासी निशार अहमद को इसके गांव के ही एक पिता पुत्र ने मिलकर रविवार को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में घायल ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। बताया गया कि घायल निसार अहमद घर के बगल में कुआं खुदाई का कार्य करवा रहा था ।