भोगांव: विरायमपुर में रेलवे बाउंड्रीवाल से ग्रामीणों का रास्ता बंद, विधायक ने अधिकारियों से बात की, मिला आश्वासन
भोगांव के विरायमपुर गांव में रेलवे पटरी के किनारे बन रही बाउंड्रीवाल से ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान बृजनाथ सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मुलाकात की। विधायक ने रेलवे अधिकारियों से बात की, जिसके बाद अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।