दमोह: चिरई चोंच के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल; जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 26, 2026 दमोह के चिरई चोंच के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी गाड़ाघाट टपरिया से तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। ड्यूटी पर जा रहे आबकारी उप निरीक्षक मधुसूदन दीवान व उनकी टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है।