थाना क्षेत्र के ग्राम इच्छापुर निवासी लायक सिंह पुत्र द्वारिका प्रसाद का रविवार की सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत पर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।