कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र: राशन दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2025 धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित राशन दुकान में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरी की घटना घटी है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बुधवार सुबह करीब दस बजे चोरी की घटना का वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर राशन दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। फिलहाल चोर का कुछ भी पता नहीं चल सका है।