कांके: चुटिया थाना क्षेत्र के सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से स्कूली छात्रा का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2025 चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। स्कूली छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिसजांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा हर दिन की तरह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी।