कांके: प्रोजेक्ट भवन में झारखंड की मुख्य सचिव से मिले अमेरिकी काउंसलेट जेनरल
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2025 प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार शाम करीब पांच बजे झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल कैली जाइल डियाज की बैठक हुई। इस दौरान खनन, पर्यटन, कृषि, ऊच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, श्रम शक्ति इत्यादि क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाएं तलाशी गईं।