आज मंगलवार 6:00 बजे पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी कहासुनी को लेकर गाड़ी तोड़ने और मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुरेन्द्र वासी नारनौल, मनीष वासी अकबरपुर रामू निखिल वासी मौहल्ला रावका , अनीश वासी डैरोली अहीर के रूप में हुई।