देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत देवसर में ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के लिए 7 सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्रदान की गई है। ये भवन गांवों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामूहिक जीवन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।प्रत्येक सामुदायिक भवन की अनुमानित लागत ₹25 लाख है, जिससे कुल ₹1.75 करोड़ की राशि क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत हुई है।