कलान: परौर में शादी की तैयारियों से पहले घर में मातम, रामगंगा में डूबे युवक का शव करीब 21 घंटे बाद बरामद
परौर (शाहजहांपुर)। थाना परौर क्षेत्र के मजरा विचपुरी निवासी 25 वर्षीय राजू उर्फ कन्हई पुत्र फूलचंद कुशवाहा का शव बुधवार को रामगंगा नदी से बरामद कर लिया गया। युवक मंगलवार को नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था। घटना के बाद से गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।