ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसीलदार समेत तीन पर हाईकोर्ट के आदेश पर जुर्माने की कार्रवाई, तब हटाया गया अवैध कब्जा
उत्तरप्रदेश में ब्यूरोक्रेसी इतनी हावी है कि, नेता मंत्रियों की सुनने की दूर अब तो सिस्टम के मातहत उच्च न्यायालय का आदेश भी ठेंगे पर हैं।मामला ऊँचाहार के अलीनगर असकरनपुर ग्राम पंचायत में तालाब पर किये गए अवैध कब्जे की याचिका गाँव के ही मनोज कुमार ने हाईकोर्ट में दायर की थी।मामले हीलाहवाली करने पर तहसीलदार समेत तीन पर न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया गया।