शामली: चौसाना में लक्ष्मीपुरा मार्ग पर किसान के खेत में बने नलकूप के कोठे से हजारों रुपए का सामान चोरी
Shamli, Shamli | Jun 5, 2026 शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के चौसाना के लक्ष्मीपुरा मार्ग पर स्थित किसान अमरीश शर्मा के खेत पर नलकूप के लिए एक कोठा बना है। आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।