मंदसौर: पिपलिया मंडी में गैस एजेंसी की मांग तेज़, दो दिन में 1406 लोगों ने किए हस्ताक्षर
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में घरेलू गैस एजेंसी खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिनों में 1406 नागरिकों ने समर्थन दिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि 20 हजार आबादी और 6 हजार उपभोक्ताओं के बावजूद नगर में गैस एजेंसी नहीं है। अभियान के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा