चंदौसी: चंदौसी में गणेश विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरिया की जयकारों से गूंजा शहर, भारी पुलिस बल की रही तैनाती
चंदौसी में गणेश विसर्जन के मौके पर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे की करीब श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चंदौसी स्थित श्री गणेश मंदिर सिद्ध पीठ पर दस दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के बीच सैकड़ों गणेश प्रतिमाएं विसर्जन को गयी