माखन नगर: तवा पुल के पास सांसद ने शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सदस्यों और जनता से भेंट कर चर्चा की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 14, 2026
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने माखननगर स्थित तवा पुल के पास पहुंचकर शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर लोगों से चर्चा की। सांसद चौधरी ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।