चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय से संपूर्ण दक्षिण भारत स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन और भ्रमण के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब रवाना हुआ। संतोष यादव द्वारा बताया गया कि दक्षिण भारत स्थित भुनेश्वर, पूरी, कोणार्क,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु ,कन्याकुमारी, केरल,रजरप्पा व देवघर स्थित सभी प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए चरपोखरी से श्रद्धालु रवाना हुए।