मथुरा: पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में एक परिवार के पहुंचने की सूचना से मचा हड़कंप
स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और दबंगों के खौफ से त्रस्त एक परिवार एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गया। परिवार के हाथों में पेट्रोल की बोतल होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी दफ्तर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। हालांकि, तलाशी के दौरान परिवार के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ नहींमिला