मंझनपुर: मंझनपुर के दशहरा मेले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम समुदाय ने रामदल का स्वागत कर एकता का संदेश दिया
कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में दशहरा मेले के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामदल का स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। इस पहल ने त्योहार की खुशियों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव की भावना को और मजबूत किया।