भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़, जलदाय विभाग अधीक्षण अभियंता राममूर्ति ने पहुंचकर ग्रामवासियों से वार्ता की।जांगिड़ ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि आपकी पाइपलाईन व पानी संबंधित सभी समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी गंभीर हैं। अधूरे पड़े सभी कार्यों में 400 किमी पाइपलाइन बिछेगी।