खिरकिया टीआई संतोष कुमार चौहान ने रविवार शाम 5 बजे प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दीपावली पर्व से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया गया।निरीक्षण के दौरान, टीआई चौहान ने फटाका बाजार, मुख्य बाजार और आसपास के व्यस्त इलाकों में भीड़-भाड़, यातायात, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।