बीकानेर: उदयरामसर के पास कार और बाइक की भिड़ंत में युवक सवार की मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया
बीकानेर के NH-62 पर उदयरामसर और भीनासर के बीच मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हितेश शर्मा निवासी उदयरामसर के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार लोग भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना म