कब खुलेगा इटाढ़ी रोड का बंद रेल फाटक, लोग आक्रोशित
बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड के बंद रेल फाटक को खोलने की मांग बार-बार हो रही है। लेकिन, रेल प्रशासन इस पर उचित कदम नहीं उठा रहा। इससे परेशान होकर दलित अतिपिछड़ा स्वाभिमान मोर्चा पुन: धरने पर बैठ गया है। 18 को रेल रोकने का प्रयास हुआ था। तब स्टेशन प्रबंधक ने उनसे कहा था, दस दिन का समय दिजीए। कोई उचित कदम मंडल प्रबंधक द्वारा उठाया जाएगा। लेकिन, वह समय गुजर चुका है। अब पुन: 30 जुलाई से धरना शुरू हो गया है। आइए सुनते हैं, धरनार्थी क्या कह रहे हैं।
Buxar, Buxar | Aug 1, 2026