जमुई: श्रीकृष्म सिंह स्टेडियम में आयोजित हांको रथ हम पान हैं रैली में पान समाज की उमड़ी भीड़, कहा- आरक्षण हम लेकर रहेंगे
Jamui, Jamui | Jan 19, 2025 अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से रविवार की दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में हांको रथ हम पान हैं' रैली में बिहार के विभिन्न जिले से बड़ी संख्या में पान समाज के लोग उपस्थित हुए। रैली के दौरान नीतीश ,मोदी होश में आओ ,हम पान हैं, हमारा हक वापस दो, हम भारत के जान हैं’ जैसे नारेबाजी करते रहे।