जमुई: धपरी गांव के केनाल में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे को सुरक्षित निकाला गया
Jamui, Jamui | Jan 19, 2025 झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धपरी गांव स्थित केनाल में रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे नहाने के दौरान प्रमोद मंडल के 11 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और परमोनी मंडल के पुत्र आर्यन कुमार डूब गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। उसके बाद आनन- फानन में डूब रहे दोनों बच्चों में से आर्यन कुमार को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन विकास कुमार की डूबकर मौत हो गई।