खजनी: खजनी में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का खेल उजागर, कई लोगों से ठगी करने वाले आरोपी अजीत सिंह गिरफ्तार
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपनी ही जमीन को कई लोगों के नाम बैनामा कर उनसे पैसे हड़प लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना खजनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।