घोड़ाडोंगरी: जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रमदानियों ने सामूहिक प्रयास से जलकुंभी हटाकर दिखाई जनशक्ति की मिसाल
सारणी स्थित सतपुड़ा जलाशय में गुरुवार सुबह 8 बजे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत व्यापक स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में सैकड़ों श्रमदानियों ने भाग लेकर जलाशय में तेजी से फैल रही जलखरपतवार जलकुंभी को हटाने का कार्य किया। सामूहिक प्रयासों से छठ घाट क्षेत्र को पूरी तरह जलकुंभी से मुक्त किया गया, जिससे जलाशय की स्वच्छता और सौंदर्य