स्पेशल स्टाफ वेस्ट जिला की पुलिस टीम ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजू के रूप में हुई है, वह खरखोदा सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 70 कार्टन अवैध देशी शराब और ट्रांसपोर्ट वाहन बरामद किया। शराब सोनीपत से दिल्ली लाई जा रही थी। सुबह के समय तस्करी होती ताकि पकड़े न जाएं।