पंजाबी बाग थाना की मादीपुर पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने 1 कुख्यात भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रामकेशी के रूप में हुई है, वह दिल्ली के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर संजय दहिया की देखरेख में टीम ने इसे गिरफ्तार किया। आरोपी पंजाबी बाग थाना में दर्ज चोट के मामले में भगोड़ा घोषित था।