गोगरी: गोगरी अनुमंडल अस्पताल में बढ़े लू और उल्टी-दस्त के मरीज, डॉक्टर ने दी ओआरएस सेवन की सलाह
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार की दोपहर एक बजे तक गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में लू, उल्टी एवं दस्त से पीड़ित कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल में महिला एवं बच्चों सहित विभिन्न आयु वर्ग के मरीजों का उपचार जारी रहा। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने मरीजों का इलाज करते हुए उन्हें गर्मी से बचाव के लिए