मैहर: वार्ड 14 ककरहा में प्रेम विवाह के दंपति के बीच मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
उचेहरा नगर के वार्ड क्रमांक 14 में प्रेम विवाह करने वाले दंपति के बीच हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 निवासी जीतू कुशवाहा नामक युवक की मैहर निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी।