रामगंजमण्डी: चेचट इंटरचेंज के पास से ₹23 लाख 50,000 कीमत का डोडा चुरा जब्त, आरोपी फरार
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार का पीछा कर 155 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे