मनेर: लोदीपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 107 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की
Maner, Patna | May 19, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 107 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने शराब को बरामद कर अपने साथ थाने ले आई है। हालांकि मौके से शराब कारोबारी फरार पाए गए हैं। मामले में पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।