सांगोद: ऊर्जा मंत्री नागर करेंगे देवली क्षेत्र का दौरा, 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण
Sangod, Kota | May 29, 2026 सांगोद क्षेत्र में शनिवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का सघन दौरा प्रस्तावित है। मंत्री नागर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को सांगोद क्षेत्र के ग्राम कुराड़, ढोटी, देवली, खजूरना,