विदिशा नगर: सांची से रंगई मंदिर आई मां-बेटी की बस में पर्स चोरी, ₹1 लाख का मंगलसूत्र व नकदी गायब, शिकायत दर्ज
रविवार शाम को रंग स्थित मां भवानी मंदिर मे पूजा करने के लिए सांची से सुनीता अहिरवार अपनी बेटी पूनम के साथ विदिशा आई थी, बस के जरिए वह रंगई के पास उतरी मंदिर पहुंचकर प्रसाद लेने के लिए जैसे ही पर्स खोजा तो वह नहीं मिला,पर बस में छूटने की आशंका के बीच उन्होंने लोगों से मदद लेकर बस स्टैंड पर बस चालक और क्लीनर से किसी पर्स के के बारे पूछा, कोतवाली मे की शिकायत।