कानपुर: कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह 11:00 बजे वायरल हो गया।उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और समय से विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों का न पहुंचने का आरोप लगाया।उपभोक्ता का आरोप है की विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारी समय से नहीं पहुंचते हैं।वीडियो में भी अधिकारी का कक्ष खाली दिखाई दे रहा है।