कानपुर: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के कमरे में मिले चार युवकों के शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के चार कर्मचारियों के शव फैक्ट्री में बने एक कमरे के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया।थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 9:30बजे बताया मृतकों की पहचान अमित वर्मा,संजू सिंह,राहुल सिंह और दौड़ अंसारी के रूप में हुई।जिस कमरे में शव मिले उसमें अलाव जल रहा था,आशंका है दम घुटने से मौत हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।