अनूपपुर: जिले में स्व-सहायता समूहों के उद्यमों को MSME से जोड़ने विशेष अभियान जारी
जिले में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों को MSME से जोड़ने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के नेतृत्व में आजीविका मिशन एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जिले को 1,278 उद्यमों के पंजीयन का लक्ष्य मिला है। लगातार या कार्यक्रम जिले में जारी रहेगा ।