गोरखपुर: गोरखपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, महाकाल से सोमनाथ तक दर्शन का मिलेगा मौका, EMI पर भी बुकिंग कर सकते हैं
गोरखपुर में सावन के दौरान धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।IRCTC ने बुधवार को सूचना जारी कर बताया कि गोरखपुर जंक्शन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रहा है।इस स्पेशल टूर पैकेज के जरिए यात्री एक ही सफर में देश के चार प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के साथ द्वारकाधीश मंदिर,भेंट द्वारका के साथ अन्य पर्यटन स्थल घूम सकते है।