सरदारशहर: सरदारशहर में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुआ भारी नुकसान, किसानों ने बताई अपनी पीड़ा
चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें बारिश व ओलों की मार से बर्बाद हो गईं। किसानों ने बताया कि अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन मौसम की मार ने मेहनत पर पानी फेर दिया।