टीकमगढ़: टीकमगढ़ में आज रात बारिश के आसार: सुबह तेज धूप के बाद शाम को बादल छाए, अगले तीन दिन तापमान गिरेगा
टीकमगढ़ में रविवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, सुबह से शाम 5 बजे तक तेज धूप रही जिसके बाद आसमान में बादल छा गए और लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी मौसम विभाग ने आज रात बारिश की संभावना जताई है। वही शाम के मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।