पन्ना: पुरानी रंजिश में 'खूनी खेल': चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग पर पति-पत्नी ने रॉड से किया जानलेवा हमला!
Panna, Panna | Apr 14, 2026 पन्ना के सलेहा से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहाँ ग्राम करहिया में आपसी रंजिश के चलते रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश की गई। मामा के लड़के ने पत्नी के साथ मिलकर 62 वर्षीय बुजुर्ग पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।