शहीद परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरसा, पाइपलाइन के लिए प्रशासन से लगाई गुहार
नोहर 18 सितंबर। जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक शहीद का परिवार पानी की बूंद बूंद को तरस रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर शहीद परिवार ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर शहीद का परिवार उपखंड अधिकारी से मिला। शहीद सुरेश कुमार ज्याणी की पत्नी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 7 जेएसएन की ढाणी में पेयजल पाइपलाइन डालने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि ढाणी में नई पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया कई महीनों से अटकी हुई है।
शहीद की पत्नी ने बताया कि इस संबंध में अधिशासी अभियंता से कई बार संपर्क किया गया। हर बार जल्द पाइपलाइन डालने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। पेयजल के अभाव में शहीद सुरेश ज्याणी का परिवार परेशानियों का सामना कर रहा है।
ज्ञापन में उपखंड अधिकारी से जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर 7 जेएसएन की ढाणी में जल्द से जल्द पेयजल पाइपलाइन डलवाने की मांग की गई है। शहीद की पत्नी ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
#नोहर #शहीदपरिवार #शहीदसुरेशकुमारज्याणी #पेयजलसंकट #जलदायविभाग #पाइपलाइन #7जेएसएन #नोहरन्यूज #आंदोलनकीचेतावनी #जनसमस्या