भोगनीपुर: हलिया मोड़ के निकट गल्ला की तौल कर लौट रहे बाइक सवार पल्लेदार की हुई मौत, व्यापारी पिता-पुत्र हुए घायल
मूसानगर थाना क्षेत्र के हलिया मोड़ के निकट सामने से आ रहे डम्फर के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यापारी रूपसिंह, उनका पुत्र अभिषेक व पल्लेदार घार के अजय घायल हो गए। सभी को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद रूपसिंह ब अभिषेक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।