सांगानेर: जयपुर पुलिस कमिश्नर मित्तल ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को रितु बाराला मामले में FIR की वजह बताई
जयपुर में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि रितु बराला 19 अक्टूबर को मोती डूंगरी थाने आई थीं, जहां उनकी शिकायत ली गई थी। जांच के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने से संपर्क किया गया तो पता चला कि मामले में 13 अक्टूबर को ही FIR दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। ऐसे में दोबारा जीरो FIR दर्ज करना कानूनी रूप से सही नहीं है।