गुमला: मच्छरदानी में घुसकर करैत ने छात्र को डसा, ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस नहीं मिलने से एक घंटे तक भटके परिजन, तीन अन्य घायल
Gumla, Gumla | Jul 3, 2026 जिले में सांप काटने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इनमें एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के पिंजरा डीपा गांव की है। दूसरी पालकोट थाना के अलंकेरा तीसरी घाघरा के बेलागड़ा और चौथी घाघरा के रुकी गांव की है।