सिसई: आदिवासियों के उद्गम स्थल सिरासिता में होगा सरना प्रार्थना सभा कार्यक्रम, सिसई प्रखंड अध्यक्ष ने दी जानकारी
Sisai, Gumla | Feb 2, 2025 सरना प्रार्थना सभा सिसई प्रखंड अध्यक्ष रोपना उरांव ने सिसई में प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दिया कि 22 पड़हा सरना प्रार्थना सभा सदमा ओरमांझी के द्वारा सिरासीता के लिए पैदल यात्रा निकाली गई है। जो 27 जनवरी को शुरू हुई है और तीन फरवरी को सिरासीता के कार्यक्रम में शामिल होगी।200 लोगों का समूह 57 सप्ताह का उपवास करते हुए पैदल चलकर सिरासीता पहुंचेगा।