अनूपपुर: भुवनेश्वरी गैस एजेंसी संचालक के घर से निकला नाग का बच्चा,रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया
अनूपपुर। वार्ड क्रमांक 9 स्थित विकलांग छात्रावास के पास भुवनेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक दुर्गेंस सिंह के घर में नाग सांप का बच्चा निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद नाग के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।