बाड़मेर: जिला स्तरीय जनसुनवाई का जिला मुख्यालय पर हुआ आयोजन, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा रहे उपस्थित
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का गुरुवार 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजन किया गया। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना और मौके पर ही संबंधित विभाग से निस्तारण करवाया।