गुनौर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
Gunnor, Panna | Oct 2, 2026 अमानगंज। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।